पलटू चीन पर भारत नहीं कर पा रहा भरोसा, दोबारा गलवान सी खूनी हिंसा का डर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2021। भारत और चीन के बीच 13वें राउंड की बातचीत के बाद भी बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भविष्य में पूर्वी लद्दाख के लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर टकराव की संभावना और बढ़ सकती है। यह भी संभव है कि बीजिंग बातचीत को नियमित न रखे। बॉर्डर पर चीन द्वारा सेना की अधिक तैनाती के बाद से डिसइंगेजमेंट प्लान को लेकर भारत बहुत भरोसा नहीं कर पा रहा है। उलटे चीन ने बॉर्डर पर तनाव को लेकर भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि भारत की मांगें ‘अनुचित’ हैं। द प्रिंट की एक रिपोर्ट बताती है कि भविष्य में गलवान जैसे हिंसक संघर्ष फिर से हो सकते हैं। प्रिंट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आने वाली सर्दी भारतीय सैनिकों के लिए मुश्किल भरी हो सकती है। मार्च-अप्रैल 2022 में एक बार फिर बॉर्डर पर हिंसक संघर्ष संभव है। और अबकी चीन अपना नजरिया भी बदलते नजर आ सकता है। 

20 महीने के बाद भी बातचीत कहीं नहीं पहुंची

बता दें कि अप्रैल-मई 2021 से पूर्वी लद्दाख में स्टैंडऑफ की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों ने इसे सुलझाने के लिए तीन स्तर पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्रियों के साथ  ]बातचीत, डिप्लोमैटिक बातचीत और मिलिट्री स्तर पर बातचीत। इस सबके साथ ही दोनों देशों के टॉप सुरक्षा सलाहकारों के बीच भी बातचीत हुई है लेकिन 20 महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी मामला सुलझता नहीं दिख रहा है।

हालांकि पैंगोंग त्सो और गोगरा पोस्ट क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट हुई है लेकिन हॉट स्प्रिंग्स, देपसांग और डेमचोक इलाके में अब भी गतिरोध जारी है। रिपोर्ट बताती है कि इस सर्दी में एक बार फिर दोनों देश बॉर्डर पर बढ़त की दिशा में आगे बढ़ेंगे लेकिन भारतीय सेना चुनौती का सामना करने को पूरी तरह से तैयार है।

भारत का कड़ा रुख

11 अक्टूबर को हुए हुए आखिरी वार्ता में दोनों देशों ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। मसले को सुलझाने के लिए भारत के सुझावों पर चीन ने अपनी ना कर दी है। चीन ने कहा है कि भारत की मांगे अनुचित और वास्तविकता से परे है।बीजिंग में भारत के राजदूत रहे गौतम बंबावाले ने बताया है कि पिछले डेढ़ सालों से भारत और चीन के संबंध संबंध खराब हो गए हैं। यह भविष्य में भी बिगड़ती दिखाई दे रही है। भारत को इस बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। पिछली बार की तुलना में भारतीय सेना अबकी बेहतर तरीके से तैयार है।

भारत को शांति की बात बंद कर देनी चाहिए?

सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज के फेलो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा बताते हैं कि हॉट स्प्रिंग्स और डेमचोक में चुनौती बनी हुई है। चीन ने इसे संप्रभुता का मुद्दा बना दिया है। पहले वे इसे क्षेत्रीय मुद्दा बता रहे थे। यह चिंताजनक है। इतिहास में चीन के साथ ऐसे हालात नहीं हुए हैं। तवांग सहित कई और इलाकों में हालात खराब हो रहे हैं। हमें हर वक्त शांति की बात करनी बंद कर देनी चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

नोरा फतेही 200 करोड़ की ठगी के मामले में बुलाई गईं ED ऑफिस, जैकलीन फर्नांडिस को फिर से भेजा गया समन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2021। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस को इनक्वायरी के लिए समन किया है। इस केस में अपना बयान दर्ज करा चुकीं नोरा फतेही को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार