नोरा फतेही 200 करोड़ की ठगी के मामले में बुलाई गईं ED ऑफिस, जैकलीन फर्नांडिस को फिर से भेजा गया समन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2021। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस को इनक्वायरी के लिए समन किया है। इस केस में अपना बयान दर्ज करा चुकीं नोरा फतेही को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, इसके अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी समन भेजा गया है। उन्हें 15 अक्टूबर यानी कल ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा गया है। जैकलीन से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ED इस के में कई और नामों की भी पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा मामला

सुकेश चंद्रशेखर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी है। वर्ष 2017 में दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर को एआईएडीएमके के नेता टी टी वी दिनाकरण को उनके गुट को दो पत्तों वाला चुनाव चिह्न दिलाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह दिल्ली की रोहिणी जेल से ही  खुद एक बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर अदिति सिंह को जांच सेटल कराने की बात करके पैसा ऐंठ रहा था। अगस्त में ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर के ठिकानों पर रेड मारने के बाद चेन्नई में समुद्र तट के करीब स्थित एक आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद, दो किलो सोना, 16 शानदार कारें और अन्य महंगे सामान जब्त किए थे।

जैकलीन से हुई बातचीत

सुकेश और जैकलीन के जेल से लगातार बात होती थी और वह जैकलीन के लिए गिफ्ट्स भेजता था। ईडी अफसरों को सुकेश के कॉल रिकॉर्ड से उसके और जैकलीन के बीच दो दर्जन से ज्यादा बार बातचीत होने की पुष्टि हुई है। इस केस में ED ये पता लगाने के कोशिश कर रही है कि पैसा कहां-कहां इनवेस्ट किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

BSF की बढ़ी पावर तो सुरजेवाला ने समझाई क्रोनोलॉजी, गुजरात से जोड़ा लिंक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2021। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के अपने “एकतरफा” फैसले पर केंद्र को फटकार लगाई है। उन्होंने दावा किया कि यह इस साल गुजरात में अदानी द्वारा संचालित मुंद्रा बंदरगाह […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक