कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला: या तो पार्टी से गोडसे भक्तों को निकालें या फिर गांधी प्रतिमा के आगे न झुकाएं सिर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जून 2023। कांग्रेस ने एक बार फिर नाथूराम गोडसे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा या तो महात्मा गांधी की हत्या करने वाले के भक्तों को पार्टी से बाहर निकालें या फिर गांधी जी की प्रतिमा के आगे शीश झुकाना बंद कर दे। एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सपूत (देश का बेटा) कहा था। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें देशभक्त की उपाधि दी थी। इन्हीं बयानों पर कांग्रेस ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंत्री गोडसे का महिमामंडन कर रहे हैं, इस पर पीएम मोदी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। 

महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा, सत्य का प्रतिनिधित्व किया 
शनिवार को ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी जी आप या तो गोडसे के भक्तों को पार्टी से निकाल दीजिए या फिर गांधी जी की प्रतिमा के आगे सिर न झुकाया करें। गांधी के इस देश में गोडसे के लिए कोई जगह नहीं होगी। अब आपको यह निर्णय लेना होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की एक फोटो साझा की, जिसमें पीएम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सिर झुका रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा, सत्य और प्रेम का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि, गोडसे ने हिंसा, नफरत और झूठ का प्रतिनिधित्व किया है। अब सवाल यह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह हो या फिर पूर्व मुख्यमंत्री रावत या अन्य कोई नेता वह हमेशा गोडसे का महिमामंडन क्यों करता है। और पीएम मोदी इसपर कुछ कहते क्यों नहीं है।

गोडसे को मानना शान और गर्व का प्रतीक 
भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उनकी हत्या करने वाले आरोपी के लिए जश्न मनाना एक देश विरोधी काम है। अगर आप भाजपा में हैं तो गोडसे को मानना शान और गर्व का प्रतीक है। गिरीराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री रावत के बयान पार्टी की विचारधारा को दर्शा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह की नांदेड़ रैली के बाद संजय राउत का दावा, उद्धव ठाकरे से डरती है भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 जून 2023। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से “डरती” है, जो एक अच्छी बात है। राउत की यह टिप्पणी गृह मंत्री अमित शाह की नांदेड़ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल