सीएम चन्नी को मिला समर्थन: युवा कांग्रेस वर्करों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, चन्नी को सीएम उम्मीवार के तौर पर बताया सक्षम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 30 जनवरी 2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा के संकेत दिए जाने के दो दिन बाद शनिवार को प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगले सीएम चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की सिफारिश की है। राहुल गांधी ने पंजाब दौरे के दौरान कहा था कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करेंगे। इसके तहत युवा कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नाम पत्र लिखकर चन्नी का नाम घोषित करने की अपील की है।

युवा कांग्रेस के नेता अंगद दत्ता ने पत्र में लिखा है कि चन्नी राज्य का नेतृत्व करने में सक्षम हैं और उन्हें ही अगला सीएम घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के कुछ ही माह में चन्नी ने राज्य के विकास के लिए विभिन्न नीतियां पेश की हैं। 

दत्ता ने लिखा कि उनके कार्यकाल के केवल 100 दिनों में, राज्य सरकार ने राज्य में नशे की दवाओं के खतरे से निपटने के प्रयास दिखाए, लखीमपुर खीरी हिंसा पीड़ितों के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की, शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए, खाद्यान्न की खरीद की। युवा कांग्रेस नेता ने कर्मचारी कल्याण, उद्योगों को लाभ, कराधान का बोझ कम करने, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, राजस्व एवं पुनर्वास और परिवहन के लिए चन्नी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उल्लेखनीय है कि चन्नी के समर्थन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कप्तानी छोड़ने के बाद विराट ने कही दिल की बात, बताया किससे है उनका मुकाबला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जनवरी 2022। तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि हमेशा से उनका मुकाबला किसके साथ था और […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक