हिजबुल के आतंकी उल्फत को दस साल की कैद.. लगा 48 हजार का जुर्माना, करना चाहता था यूपी में बड़ा हमला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरादाबाद 27 मई 2025। हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम को एडीजे छाया शर्मा की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 48 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कटघर थाने की पुलिस ने नौ जुलाई 2002 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट थाना क्षेत्र के फजालाबाद निवासी उल्फत हुसैन उर्फ मो. सैफुल इस्लाम, मूंढापांडे के सट्टू नगला निवासी मो. तकी उर्फ कारी तकी, नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज झब्बू का नाला निवासी मो. रिजवान, रामपुर के मिलक खानम थाना क्षेत्र के जफर आलम को गिरफ्तार किया था। चारों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किए थे। इस मामले में सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सभी आतंकी धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इस मामले में मो. तकी को अदालत पहले ही सजा सुना चुकी है, जबकि जमानत पर रिहा होने के बाद उल्फत फरार हो गया था। इसके खिलाफ वांरट जारी किया गया। आठ मार्च 2025 को एटीएस और कटघर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस केस की सुनवाई एडीजे 11 छाया शर्मा की अदालत में चल रही है। सरकार की ओर से एडीजीसी सुरेश सिंह ने पक्ष रखा और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आतंकी उल्फत को दस साल की कैद और 48 हजार का जुर्माना लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद आतंकी को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया।

जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार
मुरादाबाद। 2008 में जमानत मिलने के बाद उल्फत फरार हो गया था। इसके बाद वह कभी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। सात जनवरी 2015 को कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया। फिर भी उसका सुराग नहीं लगा। पांच मार्च 2025 को दोबारा वारंट जारी किया। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एटीएस और कटघर थाने की पुलिस ने इससे सात मार्च को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था।

आतंकियों से बरामद हुए थे एके 47, हैंड ग्रेनेड समेत अन्य विस्फोटक सामान
मुरादाबाद। कटघर थाने के तत्कालीन प्रभारी ककान सिंह तालान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौ जुलाई 2002 में उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था।आतंकियों के कब्जे से एक एके-47, एक एके-56, दो पिस्टल 30 बोर, 12 हैंड ग्रेनेड, 39 टाइमर, 50 डेटोनेटर, 37 बैटरी, 29 किलो विस्फोटक पदार्थ, 560 कारतूस, आठ मैगजीन बरामद हुई थीं। ब्यूरो

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर ढेर; 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 27 मई 2025। झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर को मार गिराया है। शीर्ष माओवादी कमांडर तुलसी भुइयां के रूप में हुई है। एक अन्य नक्सली को भी गाली लगी है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम है। जानकारी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं