उत्तराखंड: सैन्यधाम में 15 दिसंबर को शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादूर 13 दिसंबर 2021। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गुनियालगांव स्थित सैन्यधाम पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। 15 दिसंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री कलश में लाई गई मिट्टी के पूजन के साथ ही शहीदों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं राज्यवासियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य में सैन्यधाम के निर्माण को राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर अब तक राज्य के जितने भी शहीद हैं उन शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को एकत्र कर सैन्यधाम लाने के लिए सैनिक कल्याण विभाग पिछले एक महीने से शहीद सम्मान यात्रा निकाल रहा है।

यात्रा के जरिये कलश में लाई गई मिट्टी के पूजन के साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रहे इसके लिए वह खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 15 दिसंबर को होने वाले समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सैन्यधाम के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, पार्षद सुंदर कोठाल, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहे। 

सैन्यधाम रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों ने कसी कमर 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम में 15 दिसंबर को होने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सैनिक कल्याण निदेशालय में पूर्व सैनिक संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों ने कमर कस ली है। इस दिन पूरे प्रदेश के शहीद परिजनों का सम्मान होगा। कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय सभागार में हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम प्रदेश के लोगों की भावना से जुड़ा मसला है। इस दिन यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक आना चाहते हैं। यही वजह है कि कई पूर्व सैनिक और उनके परिजन इस दिन होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए आगे आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

यूपी एटीएस की मदद से कोलकाता में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी, चुनाव से एक हफ्ते पहले हुई गिरफ्तारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 13 दिसंबर 2021। उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से कोलकाता पुलिस ने गैरकानूनी रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी शहर के आनंदपुर इलाके में एक बिल्डिंग से की गई। यह गिरफ्तारी आगामी कोलकाता नगर निगम चुनाव से एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल