विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक को लेकर एमवीए की बैठक; तैयारियों पर हुई चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 अगस्त 2023। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक की तैयारियों पर चर्चा की। बता दें, 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी गंठबंधन की तीसरी बैठक आयोजित की जाएगी। गठबंधन में फिलहाल विपक्ष की 25 पार्टियां शामिल हैं।

हमने एक योजना पर चर्चा की
मुंबई के बांद्रा में उद्धव ठाकरे के साथ मातोश्री में मुलाकात के बाद पटोले ने एक मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी दल के नेता बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में वरिष्ठ नेता आरिफ खान और मिलिंद देवड़ा ने भी शिरकत की थी। मीडिया को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा कि हमने एक योजना पर चर्चा की है। हमने तय किया है कि मुंबई से विपक्षी गठबंधन की ओर से एक संदेश दिया जाना चाहिए कि इस बार देश से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाना है।

विधानसभा-लोकसभा चुनाव की तैयारियों
महाराष्ट्र कांग्रेस इन दिनों एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। गुरुवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों की समीक्षा की। पटोले ने कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए कि चुनाव में अभी समय है। इसके लिए मेहनत करें। हमें हर सीट जीतनी है।

वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी भूपेंद्र कैंथोला उच्च ग्रेड में पदोन्नत
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र कैंथोला को बृहस्पतिवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया, जो सेवा में एक उच्च ग्रेड है। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति उसी दिन से प्रभावी होगी जिस दिन कैंथोला पद संभालेंगे। पीआईबी के महानिदेशक (पूर्वी क्षेत्र) कैंथोला को 31 अगस्त को निवर्तमान राजेश मल्होत्रा की सेवानिवृत्ति के बाद संगठन का नेतृत्व करने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। 1989 बैच के आईआईएस अधिकारी, कैंथोला पूर्व में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के निदेशक और दूरदर्शन समाचार के अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

बढ़ सकती हैं लालू यादव की मुश्किलें! चारा घोटाला मामले में जमानत को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 18 अगस्त 2023। बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। लालू यादव के लिए नई मुसीबत खड़ी करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक