पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को हुआ कोरोना, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 20 मार्च 2021। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही चीन की कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। फिलहाल, वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। 

पीएम इमरान खान के विशेष सहायक ने उनके संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी दी। 18 मार्च को इमरान खान ने चीन की साइनोफार्मा वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। चीन की यह एकमात्र वैक्सीन पाकिस्तान में अभी उपलब्ध है, जिसकी कोरोना से बचाव के लिए दो खुराक लेना जरूरी है। चीन ने पाकिस्तान को एक फरवरी को पांच लाख टीके मुहैया कराए थे। ये टीके दान में दिए गए हैं। इसके दूसरे ही दिन से पाकिस्तान ने देश में टीकाकरण शुरू कर दिया था। चीन से टीके की दूसरी खेप 17 मार्च को पाकिस्तान पहुंची थी। इसके दूसरे दिन पीएम इमरान खान ने टीका लगवाया था और दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

शेयर करे21 मार्च को 34वीं कड़ी का प्रसारण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 मार्च 2021। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ की 21 मार्च को 34वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग