आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबिकापुर, 07 अक्टूबर 2026। सरगुजा जिले के लुंड्रा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को कार्यक्रम स्थल तक लिफ्ट देने के बहाने वाहन में बैठा लिया और फिर सुनसान जगह में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और वारदात में शामिल एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गत सोमवार रात लुंड्रा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित था। दो नाबालिग छात्राएं पैदल कार्यक्रम देखने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही। दोनों छात्राएं आरोपियों के वाहनों पर सवार हो गईं। आरोपियों ने एक छात्रा को लुंड्रा पहुंचा दिया, जबकि दूसरी छात्रा को कार्यक्रम स्थल ले जाने के बजाय सुनसान इलाके में ले गए।

पुलिस के अनुसार, सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद चारों ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद वहां से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर लुंड्रा थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अगासी क्षेत्र से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि एक अन्य आरोपी को देर रात पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। लुण्ड्रा पुलिस द्वारा आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

घर से स्कूल जाने निकली नाबालिग से दुष्कर्म

शेयर करेआरोपी चढा पुलिस के हत्थे, अवैध शराब के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 07 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के उरगा थाना पुलिस ने महिला अपराध और अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को […]

You May Like

घर से स्कूल जाने निकली नाबालिग से दुष्कर्म....|....आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म....|....सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने वाले डेवलपर पर 8 लाख जुर्माना....|....पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण....|....अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....जीआईएस से पहले निवेश जुटाने की कवायद तेज....|....जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन....|....पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार....|....ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत ने बढ़ाए कदम....|....रूसी तट के पास तेल टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला