सफर के दौरान महिला यात्री के पर्स से पांच लाख का जेवरात पार, दंपती गिरफतार

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर। रेलवे यात्रियों के जेवरात पार करने वाले शातिर गिरोह का रायपुर रेलवे पुलिस ने पदार्फाश किया है. जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शातिर गिरोह को पकडऩे में सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को सीपत, बिलासपुर निवासी महिला रेलवे यात्री एन भानु पद्मजा पति नकुला वेंकटेश्वर रायपुर से बिलासपुर जाने के लिए जनशताब्दी में चढ़ रही थी. इस दौरान उसके पर्स में रखे जेवरात पार कर दिए. पर्स में करीबन 5 लाख 20 हजार रुपए के जेवरात रखे थे. मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. इसके बाद संदेह के आधार पर मठ पुरैना निवासी पुन्नी बाई धमधे पति रार्ज धमधे (54 वर्ष) निवासी पीपर शक्ति, जांजगीर-चांपा से पूछताछ की. उसने चोरी करने के साथ पति रार्ज धमधे (56 वर्ष) के सहयोग से छिपाकर रखने की बात कुर्बल की. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 लाख 20 हजार रुपए कीमत के सोने के जेवरात जब्त किया. प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (रेल) मिलना कुर्रे, जीआरपी थाना प्रभारी अनुराग मीणा व आरपीएफ बल की महत्वर्पर्ण र्भमिका रही।

Leave a Reply

Next Post

पेंड्रा उप जेल से रिहा हुए अमित जोगी, पत्नी ऋचा जोगी ने किया स्वागत

शेयर करे बिलासपुर, गिरफ्तारी के एक महीने बाद अमित जोगी के लिए एक अच्छी खबर आई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जेल से रिहा हो गए हैं. पेंड्रा उप जेल में अमित जोगी 31 दिनों तक […]

You May Like

अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर अब्दुल अल-सैयद ने रचा इतिहास....|....रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म....|....बुरे दौर में राजेश खाना को अकेला छोड़ गए प्रोड्यूसर्स: केसी बोकाडिया....|....यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास....|....मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति....|....साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति....|....पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान....|....सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा....|....पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर....|....ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार?