पेंड्रा उप जेल से रिहा हुए अमित जोगी, पत्नी ऋचा जोगी ने किया स्वागत

indiareporterlive
शेयर करे

बिलासपुर, गिरफ्तारी के एक महीने बाद अमित जोगी के लिए एक अच्छी खबर आई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जेल से रिहा हो गए हैं. पेंड्रा उप जेल में अमित जोगी 31 दिनों तक रहे. शुक्रवार को रिहाई का आदेश जेल पहुंचा. जूनियर जोगी की रिहाई की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. जोगी का स्वागत करने जेल के बाहर उनकी पत्नी ऋचा जोगी सहित भारी मात्रा में कार्यकर्ता मौजूद रहे. जेल से रिहा होती ही अमित जोगी का स्वागत करने उनकी पत्नी हाथ में थाली लिए मौजूद थीं. जेल से बाहर आने के बाद अमित जोगी ने पत्नी ऋचा जोगी को गले लगा लिया. कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला के साथ जूनियर जोगी का स्वागत किया. जेल से रिहा होने के बाद अमित जोगी ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं और न्यायपालिका का आभारी हूं. प्रदेश की गौठानों में मवेशियों की मौत हो रही है. छत्तीसगढ़ शराब बेचने में देश में नंबर वन बन गया है. अंग्रेजी हुकूमत की तरह सरकार विरोध को दबाने का कर रही काम. उन्होंने कहा कि पदयात्रा नहीं पद पाने के लिए यात्रा कर रहे हैं मुख्यमंत्री. मेरे पिता ने जब भी मुझे देखने पहुंचे, हमेशा मुझे घायल शेर के रूप में सम्बोधित किया. नए सिरे से जेसीसीजे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, तानाशाही, वादाखिलाफी और शराबखोरी के खिलाफ संघर्ष प्रारंभ करेगी चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप में फंसे अमित जोगी को गुरुवार को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी. गिरफ्तारी के तकरीबन एक महीने बाद जूनियर जोगी को कोर्ट से बेल मिला. बता दें कि बीजेपी नेत्री समीरा पैकरा ने अमित जोगी के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद 3 सितंबर को बिलासपुर से उनकी गिरफ्तारी हुई थी.

Leave a Reply

Next Post

डायवर्सन के हजारों मामले पेंडिंग, लोग दफ्तरों के चक्कर लगाने मजबूर

शेयर करे रायपुर। प्रदेश में इन दिनों मंत्री, विधायकों का अधिकारियों के सामने एक नहीं चल रहा है. मंत्री के आदेश के बाद भी जनहित के कार्यों का काम अधिकारी नहीं कर रहे हैं. दरसअल पूरा मामला राजधानी रायपुर का है. जहां हजारों डायवर्सन मामला पेंडिंग है. जिससे जनता भारी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग