‘1971 में छुट्टी पर चले गए थे राजीव गांधी’, राहुल गांधी के सवाल पर भाजपा का पलटवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मार्च 2022। राहुल गांधी ने बुधवार को यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर सवाल पूछा तो भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने उनपर  पलटवार कर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा, जिनके पिता पाकिस्तान से 1971 के युद्ध के दौरान छुट्टी पर चले गए और बाद में जिस परिवार ने इटली में शरण ले लिया वे हमसे सवाल पूछ रहे हैं। 

मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत की तरह अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने का प्रयास कोई देश नहीं कर रहा है। राहुल गांधी के पिता भी एक पायलट थे और 1971 के युद्ध के दौरान छुट्टी पर चले गए थे। जब 1977 में इंदिरा गांधी के हाथ से सत्ता चली गई तो परिवार को इटली के दूतावास में शरण लेनी पड़ी थी। ऐसे लोग हमसे सवाल पूछ रहे हैं।’

बता दें कि राजीव गांधी के छुट्टी लेने के बारे में सोशल मीडिया पर अकसर दावे किए जाते हैं। हालांकि यह बात प्रामाणिक नहीं है। इतिहासकारों का कहना है कि 1971 के युद्ध में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से पूछा था कि कितने लोग निकाले गए हैं. कितने लोग यूक्रेन में फंसे हैं। उनको निकालने का क्या प्रयास हो रहा है। यह सब जानकारी सरकार को देनी चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों का वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें स्टूडेंट्स की बहुत चिंता है। सरकार को जल्दी से उन्हें निकाल लेना चाहिए। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा था कि एक छात्र की मौत के बाद भी भारत की सरकार सो रही है।

Leave a Reply

Next Post

Operation Ganga: यूक्रेन से 800 लोगों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचे वायुसेना के 4 विमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मार्च 2022। भारतीय वायु सेना ने कहा कि रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी के बुडापेस्ट और पोलिश शहर रेज़ज़ो से 798 भारतीयों के साथ उसकी चार उड़ानें गुरुवार सुबह हिंडन एयरबेस पर उतरीं। बुखारेस्ट से 200 लोगों को लेकर इसकी पहली उड़ान […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर