सोनू सूद-जैकलीन फर्नांडिस की मलाड मस्ती में धमाकेदार एंट्री 

Indiareporter Live
शेयर करे

राशा थडानी और अमन देवगन ने भी जमाया रंग 

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 07 जनवरी 2025। सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, राशा थडानी, अमन देवगन सहित कई हस्तियों ने विधायक असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती 2025 में अपनी उपस्थिति से दर्शकों को बेहद एंटरटेन किया। रविवार 5 जनवरी की सुबह कई बॉलीवुड सितारों ने मलाड मस्ती में जनता का मनोरंजन किया। सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस ने एक साथ स्टेज पर एंट्री मारी और अपनी आने वाली फ़िल्म फतेह को पब्लिक के सामने प्रोमोट किया। सोनू सूद ने कहा कि आज बहुत स्पेशल दिन है। 10 जनवरी को हमारी फ़िल्म फतेह आ रही है। यह मेरी आज तक की सबसे खास फ़िल्म है क्योंकि पहली बार मैंने डायरेक्ट भी की है। इसमे मुझे जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने का मौका मिला। मेरे चाहने वाले कहते थे कि यार हम हॉलिवुड जैसी फ़िल्म क्यों बनाते तो हमने कहा था कि हम एक ऐसी फ़िल्म बनाएंगे जिसे देखकर हॉलीवुड वाले कहेंगे कि हम इस तरह की फ़िल्म  क्यों नहीं बनाते। बतौर डायरेक्टर जैकलीन के साथ काम करके मजा आया। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और उनपर मुझे बहुत गर्व है। असलम शेख का बहुत शुक्रिया। 8 वर्षो से वह मलाड मस्ती करते आ रहे हैं और हम जब भी आते हैं उनका भरपूर प्यार मिलता है।

फैन्स के बीच अति उत्साहित जैकलीन ने कहा कि मलाड मस्ती में यह पहला साल है लेकिन मैंने बहुत मस्ती की और मैं आने वाले वर्षो में भी आती रहूंगी। आप सब 10 जनवरी को हमारी फ़िल्म फतेह सिनेमाघरों में देखने जरूर जाएं, आप एन्जॉय करेंगे। अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म आजाद से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इन दोनों ने स्टेज पर अपनी मौजूदगी से सुबह सुबह आई भीड़ में उत्साह भर दिया।राशा ने स्टेज पर डांस भी किया। राशा ने अपने डांस, प्रतिभा और ऊर्जा से सभी ऑडिएंस का दिल जीत लिया। वे दोनों पब्लिक के बीच मे भी गए, अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली। राशा ने सभी को हाय कहा और बताया कि मलाड मस्ती में आकर मैं बहुत उत्साहित हूं। हमारी फ़िल्म आज़ाद 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने जा रही है। आप सब थिएटर में हमारी फ़िल्म देखें।”

सभी मेहमानों ने इस मस्ती भरे आयोजन के लिए असलम शेख का बहुत आभार जताया। वास्तव में मलाड मस्ती में इतनी सुबह लोगों की भीड़ और उत्साह देखने लायक थी। सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स ने एमएलए असलम शेख को मलाड मस्ती के आयोजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मलाड मस्ती का यह 8वां साल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एमएलए असलम शेख लगातार कई सालों से बहुत धूमधाम से मलाड मस्ती का आयोजन करते आ रहे हैं और इसमे बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर, कॉमेडियन ,डांसर पहुंचकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा देते हैं। इस मलाड मस्ती को गोल्ड मेडल कंपनी और कई लोग स्पांसर करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अबीर खान की डेब्यू फिल्म 'मिशन ग्रे हाउस' का ट्रेलर लॉन्च

शेयर करेएक्ट्रेस निहत खान निभाएंगी अहम भूमिका इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 जनवरी 2025। सस्पेंस और थ्रिलर शैली ने हमेशा से बॉलीवुड दर्शकों को आकर्षित किया है। नए साल की शुरुआत करते हुए, साल की बहुप्रतीक्षित पहली म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म मिशन ग्रे हाउस ने अपना ट्रेलर जारी कर दिया है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं