इंदौर में हार के बाद गले में रुद्राक्ष, माथे पर चंदन लगाए महाकाल की शरण में पहुंचे कोहली-अनुष्का

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 04 मार्च 2023। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों भस्मारती में शरीक हुए और गर्भगृह में पूजा भी की। देश भर से भगवान महाकाल की शरण में वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता महाकाल मंदिर में लग रहा है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान रह चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, यहां दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकार भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए, विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धरण की हुई थी साथ ही मस्तक पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए।

इससे पहले, नए साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। वे दो दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी। विराट कोहली ने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 22 और दूसरी में 13 रन बनाए। इससे पहले, दिल्ली और नागपुर टेस्ट में भी उनका यही हाल रहा था। ऐसे में अपने रुठे बल्ले को मनाने और खोई फॉर्म हासिल करने के लिए विराट कोहली एक बार फिर भगवान के दर पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए किया 400 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद का एलान; ब्लिंकन ने रूस को घेरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 04 मार्च 2023। अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए एक बार फिर हाथ बढ़ाया है। बाइडन प्रशासन की ओर से युद्ध के लिए 400 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद का एलान किया गया है। नए सैन्य सहायता पैकेज में टैंक और बख्तरबंद वाहनों […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए