फिल्‍म ‘पृथ्‍वीराज’ देखने पहुंची योगी कैबिनेट, लोकभवन में हो रही स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग; अक्षय कुमार संग पूरी स्‍टार कास्‍ट मौजूद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जून 2022। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मानुषी छिल्‍लर की फिल्‍म ‘पृथ्‍वीराज’ कल सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इसके पहले आज मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उनके मंत्रियों के लिए लखनऊ के लोकभवन में स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग कराई जा रही है। डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, योगी सरकार के कई मंत्री, विधायक और अधिकारी फिल्‍म देख रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को भी यह फिल्‍म देखनी थी लेकिन कानपुर दौरे पर होने के नाते फिलहाल वे लोकभवन नहीं पहुंच सके हैं। 

इसके पहले बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मोदी सरकार के अन्‍य मंत्रियों ने ‘पृथ्‍वीराज’ फिल्‍म देखी थी। उन्‍होंने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्‍लर के अभिनय को खूब सराहा। आज लखनऊ के लोकभवन के ऑडिटोरियम में फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग कराई गई। फिल्‍म अभिेनेता अक्षय कुमार, एक्‍ट्रेस मानुषी छिल्‍लर और डायरेक्‍टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी खासतौर पर वहां मौजूद हैं। फिल्‍म प्रमोशन के लिए इससे पहले अक्षय कुमार और मानुषी छिल्‍लर वाराणसी भी गए थे।

अक्षय कुमार ने निभाई पृथ्‍वीराज की भूमिका
फिल्‍म में अक्षय कुमार ने पृथ्‍वीराज की भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्‍म में संजय दत्‍त, सोनू सूद और आशुतोष राणा ने भी अभिनय किया है। वाराणसी में अक्षय कुमार ने मीडिया से कहा था कि यह दुर्भाग्‍य की बात है कि इतिहास में मुगलों के बारे में तो बहुत कुछ बताया गया लेकिन पृथ्‍वीराज चौहान के बारे में सिर्फ दो पैराग्राफ ही लिखा गया। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम भगवंत मान पहुंचे गांव मूसा, परिजनों को बंधाया ढांढस, आप विधायक का भारी विरोध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 03 जून 2022। प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान मानसा के गांव मूसा पहुंचे। इससे पहले ही मूसा गांव में आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां