जौनपुर में बड़ा हादसा: हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; दो गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जौनपुर 10 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर प्रसाद केराकत तिराहे के पास शनिवार की रात लगभग ढाई बजे यह हादसा हुआ। घटना में बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज झूंसी लड़की देखने के लिए एक परिवार के नौ सदस्य कार में सवार होकर जा रहे थे।  जैसे ही कार जौनपुर से केराकत की तरफ जाने के लिए मुड़ी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 

पुलिस के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ सेवन सीटर कार से अपने पुत्र चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज के झूसी जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे जब उनकी कार केराकत प्रसाद तिराहे पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने छह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ घंटों बाद एक और की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर ट्रक कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन और जेसीबी से निकलवाने में जुटी रही।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में नंबर-एक पर आई; टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मार्च 2024। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-1 की जीत से फायदा हुआ है। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वह टी20 और वनडे में पहले […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण