कोलार में कल रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, यहीं की थी ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को कर्नाटक के कोलार में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। यह वही स्थान है, जहां उन्होंने ‘‘मोदी उपनाम” को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया था। कांग्रेस की राज्य इकाई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष राहुल रविवार सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे और वहां से कोलार जाएंगे, जहां वह पार्टी द्वारा आयोजित ‘जय भारत’ रैली को संबोधित करेंगे।

राहुल शाम को बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यालय के पास 750 लोगों के बैठने की क्षमता वाले नवनिर्मित ‘इंदिरा गांधी भवन’ सभागार एवं कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, केपीसीसी प्रमुख डी के शिवकुमार, विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यह रैली पहले पांच अप्रैल को होनी थी, जिसे बाद में चुनाव की तैयारी, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और अन्य कारणों से पहले नौ अप्रैल और फिर 16 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। सूरत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने 23 मार्च को कांग्रेस नेता को 2019 में एक चुनावी रैली के दौरान की गई उनकी टिप्पणी “सभी चोरों का मोदी उपनाम कैसे हो सकता है” के लिए दोषी ठहराते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई थी।

यहां की थी ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी
अदालत के इस फैसले के बाद वायनाड से सांसद चुने गए राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। राहुल ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अप्रैल, 2019 में कोलार में यह टिप्पणी की थी। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का रविवार का दौरा पार्टी के लिए अहम है। सिद्धरमैया ने अपनी दूसरी सीट के रूप में कोलार से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। उन्हें मैसूर जिले के वरुणा से पहले ही मैदान में उतारा जा चुका है। कोलार सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Next Post

'अब हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में होगी सीआरपीएफ की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अप्रैल 2023। गृह मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसले के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित कराए जाने को मंजूरी दे दी है।  एक आधिकारिक […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम