सोमवार को ‘छावा’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे; लाखों में सिमटी ‘क्रेजी’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 मार्च 2025। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छावा’ का दबदबा लगातार तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने सोमवार को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दूसरी ओर सोहम शाह की ‘क्रेजी’ की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरे। 

‘छावा’ का मंडे कलेक्शन
‘छावा’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, यह कमाई रविवार की तुलना में काफी कम है, लेकिन फिल्म ने टोटल कलेक्शन के मामले में टॉप किया है। रविवार को ‘छावा’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ यह तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। रविवार को इसने कुल 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा।

‘छावा’ का कुल कलेक्शन
‘छावा’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 467.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन की बदौलत फिल्म ने सोमवार को ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया। विक्की कौशल की फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 60.10 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था।

‘क्रेजी’ का मंडे कलेक्शन
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई और वीकएंड के बाद सोमवार आने तक इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। गिरीश कोहली निर्देशित इस फिल्म ने चौथे दिन 75 लाख का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन ‘क्रेजी’ ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म का फिल्म का कलेक्शन गिरकर सिर्फ 1.4 करोड़ रुपये रह गया।

Leave a Reply

Next Post

जेलेंस्की से बहस के बाद अमेरिका का बड़ा कदम, रोकी गई यूक्रेन की सैन्य सहायता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 04 मार्च 2025। पिछले सप्ताह के व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस के बाद अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोक दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ