मिजोरम पुल हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने से हुई मौतों पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से X (ट्विटर) पर किए एक पोस्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मिजोरम में पुल हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदनाएं प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर राहत व बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

पीएम ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। PMO के मुताबिक, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। यह हादसा मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सैरांग इलाके में सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

विदेशी जमीन पर बनाई मशहूर रेत कलाकार पटनायक ने भारत के चंद्रयान-3 की लघु मूर्ति, इसरो को दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 23 अगस्त 2023। अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। ऐसे में, अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं