विदेशी जमीन पर बनाई मशहूर रेत कलाकार पटनायक ने भारत के चंद्रयान-3 की लघु मूर्ति, इसरो को दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 23 अगस्त 2023। अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। ऐसे में, अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में एक लघु रेत की मूर्ति बनाई है। 

पहले भी बना चुके हैं कलाकृति

बता दें, सुदर्शन पटनायक अपनी रेत कला को लेकर देश-विदेश में काफी मशहूर है। इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम पर कलाकृति तैयार की थी। उनकी इस कला को देखने के लिए देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। उन्हें अपनी कलाकृतियों के लिए पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

इस बार यह खास

सुदर्शन पटनायक की मूर्ति में भारतीय झंडे के साथ ही इसरो का लोगो और चंद्रयान को चांद के पास देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए कामना की और मूर्ति पर लिखा ‘जय हो’। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा, सीएम के राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी के घर में दबिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 अगस्त 2023। ईडी ने छत्तीसगढ़ में फिर छापा मारा है। इस बार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी है। इसके साथ ही ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के भिलाई-3 निवास पर भी कार्रवाई जारी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग