असमय सफेद होते बालों ने बढ़ाई चिंता, तो नैचुरल डाई के लिए आजमाएं ये नुस्खा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। इन दिनों हर कोई सुंदर और जवां दिखना चाहता है। अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लोग खुद को बेहतर और जवां दिखाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स आपको मन मुताबिक परिणाम नहीं दे पाते हैं। साथ ही इनके इस्तेमाल से अक्सर साइड इफेक्ट्स का डर भी बना रहता है। ऐसे में अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होंगे। इन दिनों लोग असमय सफेद हो रहे बालों की समस्या से काफी परेशान हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपने बालों का रंग वापस पाने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफेद बालों के लिए कारगर चायपत्ती

इन दिनों खराब जीवनशैली और खानपान में लापरवाही की वजह से लोग छोटी उम्र में भी सफेद होते बालों की समस्या से परेशान है। ऐसे में कलर डाइ का इस्तेमाल करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए चाय की पत्तियां फायदेमंद होंगी। चाय भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय और मशहूर है। सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाने वाली चाय आपके बालों का रंग लौटाने में भी मददगार होगी। आप बेहद आसान तरीके से इसका इस्तेमाल कर अपने बालों को रंग कर सकते हैं।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद चायपत्ती

चायपत्ती में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। दरअसल, चाय की पत्तियों में मौजूद प्राकृतिक काला रंग आपके असमय सफेद हुए बालों को फिर से काला करने में काफी लाभकारी होगा। आप इस आसान तरीके को फॉलो कर इससे अपने बाल हाई कर सकते हैं।

ऐसे में लगाएं बालों में चायपत्ती

  • बालों को रंगने के लिए चायपत्ती को सीधा बालों पर नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए इसके लिए चायपत्ती के पानी का इस्तेमाल करें।
  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी भरकर इसे अच्छे से उबाल लें।
  • अब इसमें 4 से 5 चम्मच चायपत्ती डालें और फिर 5 मिनट तक उबलने दें।
  • इसे ज्यादा असरदार बनाने के लिए आप चाहें तो इसमें एक चम्मच कॉफी भी मिला सकते हैं।
  • अब इस पानी तो तब तक उबालें, जब तक यह आधा न हो जाए।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़े दें।
  • अब इस पानी से बालों को धोने से फायदा मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इस दौरान आप शैंपू का इस्तेमाल न करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार आजमा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

दो महीने की गिरावट के बाद भारत में बढ़े कोरोना केस, इन राज्यों में संक्रमण दर में इजाफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 दिसंबर 2022। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। खासकर दक्षिण अमेरिकी देशों और चीन में तो संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में अब तक तोकोरोना के मामले स्थिर ही रहे हैं, लेकिन बीते महीनों के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार