नितिन गडकरी बोले- आने वाले वर्षों में हाइड्रोजन और ग्रीन फ्यूल से चलेंगी गाड़ियां

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मई 2024। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस हफ्ते देश के सबसे प्रदूषित शहर बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदूषण कम करने को लेकर कई बातें कहीं। अगर ऐसा होता है तो प्रदूषण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। भारत में डीजल और पेट्रोल कारें काफी ज्यादा हैं और धीरे-धीरे लोग इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में ग्रीन फ्यूल्स ही मोबिलिटी सेक्टर को बेहतर स्थिति में ला सकते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है और आने वाले वर्षों में देश में गाड़ियां हाइड्रोजन और हरित ईंधन से चलेंगे। भारत हर साल जीवाश्म ईंधन का आयात करता है। अब हमारे किसान हरित ईंधन और हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेंगे। हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है और आने वाले वर्षों में देश में वाहन हाइड्रोजन और हरित ईंधन से चलेंगे।

गडकरी ने आगे कहा कि एथेनॉल की बढ़ती मांग भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को बदल देगी। इससे किसान ऊर्जा दाता बन जाएंगे और वे अब केवल अन्नदाता नहीं रहेंगे। इथेनॉल से चल सकने वाले फ्लेक्स फ्यूल बेस्ड व्हीकल किसानों को अमीर बनाएगा। इथेनॉल इंडस्ट्री किसानों के लिए एक वरदान है। देश में इथेनॉल की मांग बढ़ेगी। यह निश्चित रूप से भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को बदल देगा। मैं चाहता हूं कि अगले कुछ वर्षों में मोटरसाइकल, इलेक्ट्रिक रिक्शा, ऑटो रिक्शा और कारें 100 पर्सेंट इथेनॉल बेस्ड हों।

Leave a Reply

Next Post

 बिगड़े मौसम के बीच पुंछ में आतंकियों की हो रही तलाश, संदिग्ध गतिविधि दिखने पर की गोलीबारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुंछ 10 मई 2024। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में शुक्रवार को बिगड़े मौसम के बीच पुंछ, उधमपुर के बंसतगढ़ सहित अन्य इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को मौसम कुछ बदला हुआ है। कई जगह बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही