म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 27 अक्टूबर 2026। मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के इरादे से वाइब एंटरटेनमेंट ने मुंबई के खार स्थित मिलर हाउस में शानदार अंदाज में दस्तक दी। सितारों से सजी इस शाम में कंपनी ने तीन म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने के साथ अपनी चार आगामी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा कर मनोरंजन जगत में नई हलचल पैदा कर दी।

इस समारोह का खास आकर्षण म्यूजिक वीडियो ‘आ मेरी बाहों में आ’ रहा, जिसमें उर्फी जावेद और आक्षिथ सुखीजा की जोड़ी नजर आ रही है। इस मौके पर टेरेन्स लुईस, ईशान मसीह, हेमा शर्मा और ज्योति दीक्षित सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगाए।

नीरज झा निर्मित इस म्यूजिक वीडियो को संजीव चतुर्वेदी ने संगीत से सजाया है, जबकि इसका निर्देशन सिल्वेस्टर ने किया है।

वाइब एंटरटेनमेंट की यह शुरुआत केवल म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी ने फिल्मों की दुनिया में भी अपनी योजनाओं का संकेत दिया है। तीन म्यूजिक वीडियो और चार आगामी फिल्मों के साथ बैनर का लक्ष्य दर्शकों को विविध, आकर्षक और मनोरंजक कंटेंट देना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वाइब एंटरटेनमेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स से दर्शकों के बीच कितना प्रभाव छोड़ता है।

Leave a Reply

Next Post

पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार पटवारियों की हड़ताल खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही, ऐसा लग रहा कि सरकार नहीं चाहती कि पटवारियों की हड़ताल खत्म हो इसीलिए […]

You May Like

मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस....|....म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान....|....‘इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह! अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी मचाएगी धूम....|....'रामायण' के लिए यश का मास्टरस्ट्रोक! अब कर्नाटक में रिलीज की कमान संभालेगी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस....|....लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें - डेका