ममता का ऐलान – नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव , शुभेंदु के गढ़ में रैली कर दिखाई ताकत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 18  जनवरी 2021। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वो इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक जंग को लेकर ममता के इस ऐलान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. इससे पहले ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ती आई हैं.

पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है और राजनीतिक जंग जारी है. सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में चुनावी सभा की, यहां उनके निशाने पर भारतीय जनता पार्टी रही.

ममता बनर्जी की ओर से नंदीग्राम में एक चुनावी सभा में ही इसी का ऐलान किया गया और कहा कि मैं चाहती हूं इस बार यहां से चुनाव लड़ूं. ममता ने मंच पर ही राज्य यूनिट की अध्यक्ष से ये अपील की और तुरंत ही वहां फैसला हो गया. ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी.

ममता बनर्जी ने यहां टीएमसी से बीजेपी में गए शुभेंदु अधिकारी पर भी तंज कसा और कहा कि नंदीग्राम का आंदोलन किसने किया, इसपर उन्हें किसी से ज्ञान लेने की जरूरत नहीं है. आज किसान भी आंदोलन कर रहे हैं और बीजेपी को तीनों कृषि कानून तुरंत वापस लेने चाहिए. 

टीएमसी के कई नेता बीते दिनों में पार्टी छोड़ बीजेपी की ओर गए हैं, इसपर ममता बनर्जी ने रैली में तंज कसा. ममता बोलीं कि बीजेपी की ओर से पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसी वजह से आज कई लोग उनकी तरफ जा रहे हैं. बीजेपी की ओर से कुछ लोगों को दिल्ली से ही डराया जा रहा है, ताकि उनका पलड़ा भारी हो सके.

गौरतलब है कि बीजेपी की ओर से लगातार टीएमसी में सेंधमारी करने का काम किया जा रहा है. शुभेंदु अधिकारी भी इसी इलाके से आते हैं, ऐसे में अब ममता बनर्जी ने ये ऐलान कर बीजेपी की काट कर दी है. 

Leave a Reply

Next Post

कृषि विभाग के सहयोग से किसान सुखराम ने सीखे किसानी के नये गुर : उत्पादन और आमदनी दोनों में हुई वृध्दि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरिया 18 जनवरी 2021। कोरिया जिले के खड़गवां विकासखण्ड के ग्राम बडे़ कलुआ के रहने वाले किसान सुखराम को कृषि विभाग के मार्गदर्शन में कृषि की नई तकनीक और उच्च किस्म के बीजों के प्रयोग से कृषि उत्पादन में सफलता मिली है और वे अपनी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण