दिव्या खोसला की फिल्म “सावी” का तीसरा टीज़र हुआ रिलीज़ 

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 09 मई 2024। अभिनय देव की सावी- ए ब्लडी हाउसवाइफ फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में, दर्शको ने दिव्या खोसला को फिल्म “सावी” में एक साधारण हाउसवाइफ के किरदार में देख रहे हैं। जिसमे उन्होंने  खुलासा किया की वह एक खतरनाक जेलब्रेक करने की योजना बना रही है। हालाँकि पहले बहुत अधिक डिटेल्स नहीं दिए गए थे , पर अब इस नए टीज़र  में  यह जानकारी शेयर की गयी है कि  सावी इतना कठोर कदम क्यों उठा रही है। तीसरे टीज़र में, सावी – एक घायल हाउस वाइफ यह बात करती हुई दिखाई देती है कि कैसे लोग अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और वह भी वैसा ही कर रही है। जेल से भागने में सफल होने को लेकर परेशान दिखाई देती है।  फैंस भी यह देखते हुए नज़र आते हैं कि कैसे एक  हेल्पलेस मां यदि उसे कुछ  हो गया तो अपने बच्चो  के देखभाल करने की गुहार लगाते हुए नज़र आती हैं । नया टीज़र यह भी क्यूरोसिटी बढ़ाता है कि जेल में कौन है? इस परिवार का क्या हुआ? ऐसा क्यों है कि एक साधारण हाउस वाइफ को इतनी खतरनाक यात्रा पर निकलना पड़ा?

 सावी – ए ब्लडी हाउसवाइफ में अनिल कपूर और हर्षवर्द्धन राणे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अभिनय देव की फिल्म सावी – द ब्लडी हाउसवाइफ का निर्माण विशेष फिल्म्स और टी-सीरीज़ के बैनर तले मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। शिव चानना और साक्षी भट्ट सह-निर्माता  हैं। यह फिल्म एक बेहतरीन थ्रिलर-एक्शन प्रतीत होती है, हालांकि, एक साधारण गृहिणी के जेल से भागने की योजना बनाने के पीछे की कहानी क्या है और वह ऐसा कैसे करेगी, यह जानने के लिए 31 मई, 2024 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ज़रूर देखें।

Leave a Reply

Next Post

तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद

शेयर करेअब 4 जून को काउंटिंग के दिन खुलेंगी ईवीएम, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बल तैनात इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 09 मई 2024। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं