मणिपुर में गोलियों से छलनी दो शव मिले…आंखों पर बंधी थी पट्टी, मृतकों में एक महिला भी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 09 नवंबर 2023। मणिपुर के इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में गोलियों से छलनी दो शव बरामद किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बरामद दो शवों में से एक शव महिला का है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को इंफाल वेस्ट जिले के ताइरेनपोकपी इलाके के आसपास अधेड़ उम्र की एक महिला का शव मिला, जिसके सिर पर गोली लगी थी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया है। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात इंफाल ईस्ट जिले के ताखोक मापल माखा इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की आंखों पर पट्टी बंधी थी, उसके हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे और सिर पर गोलियां लगने से बने घाव थे। उसने बताया कि शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए इंफाल ईस्ट में जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।”

जानें क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
एक अन्य अधिकारी के अनुसार, समझा जाता है कि मृत महिला उन चार लापता व्यक्तियों में से एक है, जिनका हाल ही में इंफाल वेस्ट जिले के कांगचुप तलहटी से ‘‘अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण” कर लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा था कि मेइती क्षेत्र में एक अलग समुदाय के अज्ञात व्यक्तियों की उपस्थिति से चिंतित होकर फेयेंग की महिलाओं सहित लोगों का एक समूह उनके बारे में पता लगाने के लिए कांगचुप पहाड़ी पर गया था। विशेष रूप से, मंगलवार को कांगचुप तलहटी में अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में मणिपुर के दो पुलिस कर्मियों और एक महिला सहित कम से कम नौ लोग घायल हो गए।

अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत 
मई में पहली बार जातीय संघर्ष भड़कने के बाद से मणिपुर बार-बार हिंसा की चपेट में आ रहा है। राज्य में मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसमें अब तक 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय की हिस्सेदारी लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दिवाली से पहले दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में, AQI 420

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। राष्ट्रीय राजधानी में वीरवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, मौसम की स्थिति अनुकूल होने की संभावनाओं के मद्देनजर शहर में दिवाली से ठीक पहले प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आने की उम्मीद जताई जा रही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं