‘भारत में खेलो या बाहर हो जाओ’, ICC की बांग्लादेश को अंतिम चेतावनी! विवाद में क्यों कूदा पाकिस्तान?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 19 जनवरी 2026। टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ कह दिया है कि टीम भारत में ही खेलेगी, नहीं तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने 21 जनवरी तक का समय दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अंतिम फैसला बताकर स्थिति स्पष्ट करे। यह जानकारी ईएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट के जरिए सामने आई। इस मामले में अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी के सामने बात न चलने पर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है।

इनकार हुआ तो रिप्लेसमेंट बनेगा स्कॉटलैंड
आईसीसी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, यदि बांग्लादेश अंतिम समय तक भारत जाने से इनकार करता है, तो उसकी जगह रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। आईसीसी फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहा है।

पाकिस्तान का ‘नया पैंतरा’, बांग्लादेश को मिला कूटनीतिक साथ?
इसी बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप में भारत में खेलने को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच अब पाकिस्तान भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तान से संपर्क साधा है और इस विवाद में कूटनीतिक तथा क्रिकेटीय समर्थन मांगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के अधिकारियों को बांग्लादेश की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर समर्थन की गुजारिश मिली है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सकारात्मक संकेत दिए हैं।

पाकिस्तान का संकेत: ‘हम भी सोच सकते हैं दोबारा’
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बांग्लादेश की सरकार ने पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क कर टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर समर्थन मांगा है और उन्हें सकारात्मक जवाब मिले हैं।’ रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि अगर बांग्लादेश का मुद्दा सुलझा नहीं तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अपनी मौजूदगी पर पुनर्विचार कर सकता है। सूत्रों ने कहा, ‘पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि अगर बांग्लादेश की चिंताओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी भागीदारी पर दोबारा सोच सकते हैं।

आईसीसी पर ‘दबाव नहीं’ का संदेश
रिपोर्ट में यह भी जोड़ा गया है कि पाकिस्तान सरकार से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि स्थिति तेजी से संवेदनशील हो रही है और इसका टूर्नामेंट की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। पाकिस्तान की तरफ से इस बात पर जोर दिया गया है कि किसी भी देश को खेलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, ‘पाकिस्तान का साफ रुख है कि किसी भी देश पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने बांग्लादेश को भरोसा दिया है कि इस मसले पर उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा।

पाकिस्तान की गीदड़भभकी का कितना असर?
पाकिस्तान नहीं खेलने या टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की गीदड़भभकी कई बार दे चुका है। उसकी किसी मामले में बीच में टांग अड़ाने की आदत पुरानी है। हालांकि, देश फिर अपनी ही बातों पर यू टर्न लेने में माहिर है। एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान की ओर से यह स्थिति पैदा हुई थी, लेकिन फिर टीम बेशर्मी की हद पार करते हुए पूरा टूर्नामेंट खेला और भारत के खिलाफ तीनों मैच हारा। ऐसे में इस बार भी पाकिस्तान बांग्लादेश को धोखा देकर टूर्नामेंट में खेलने उतर जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी।

विवाद की जड़ आईपीएल और मुस्तफिजुर का मामला
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 स्क्वॉड से बाहर कर दिया। इस फैसले का कोई कारण सार्वजनिक नहीं किया गया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने भारत में आईपीएल प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया और बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार कर दिया। तब से बोर्ड अपने रुख पर कायम है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: लद्दाख के लेह में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जनवरी 2026। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को कुदरत का डर देखने को मिला। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में 5.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इनका असर पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़