रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

रॉड-हॉकी स्टिक से हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग-भिलाई, 31 जुलाई 2026। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच रॉड, डंडों, ईंट-पत्थरों और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना 29 जुलाई की देर रात पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरापारा इलाके में हुई। शिकायतकर्ता पूजा साहू अपने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से घर लौट रही थीं। डबरापारा पुल के नीचे सड़क किनारे एक पिकअप वाहन खड़ा होने के कारण उनकी कार आगे नहीं बढ़ पा रही थी, इस पर उन्होंने वाहन हटाने के लिए पिकअप चालक को बुलाया।आरोप है कि पिकअप चालक सोहन वर्मा मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। इसी दौरान पूजा साहू के पति निलेश साहू भी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद सोहन वर्मा के साथ मोहन वर्मा, रामगोपाल वर्मा और उनका साथी राजा राजपूत भी मौके पर आ गए।

शिकायत के अनुसार चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पिकअप वाहन में रखे लोहे के जैक रॉड तथा हॉकी स्टिक से निलेश साहू और तेजराम साहू के सिर एवं पैरों पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पहुंचीं सैलजा साहू के साथ भी मारपीट की गई। हमले में पीड़ित परिवार के कई सदस्य घायल हुए, जबकि एक युवक को गंभीर चोट लगने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की शिकायत पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहन वर्मा, मोहन वर्मा, रामगोपाल वर्मा और राजा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल लोहे का जैक रॉड और हॉकी स्टिक भी जब्त कर ली गई है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

शेयर करेपांच ट्रैक्टर पकड़े, चार चालक फरार इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 31 जुलाई 2026। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन फाटक के पास चलाए गए जांच अभियान में रेत से लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गए। हालांकि टीम को देखते ही […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|.... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस