बलरामपुर जिले में बड़ी वारदात की तैयारी में थे माओवादी, सीआरपीएफ व पुलिस टीम ने सर्चिंग में बरामद किए सात IED

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलरामपुर 22 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बसे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नक्सली गतिविधियों फिर तेज होने लगी हैं। अति संवेदनशील समरीपाठ थाना क्षेत्र में माओवादी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जवानों ने सात IED, टिफिन बम, तार व डेटोनेटर बरामद किया है, जिसे नष्ट किया गया है। 250 जवानों की संयुक्त टीम को दो दिनों की सर्चिंग के बाद सफलता मिली है।

बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि सामरीपाठ थाना क्षेत्र के चुनचुना, पुन्दाग, पचपेड़ी, भुताही मोड़ एवं बंदरचुंआ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी व आईईडी प्लांट किए जाने की सूचना मिली थी। विशेष नक्सल ऑपरेशन के लिए एएसपी प्रशांत कतलम द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सीआरपीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने पुन्दाग एवं आस-पास के गांवों तक सर्चिंग अभियान चलाया। पहले दिन भुताही मोड़ तक सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन भुताही मोड़ से डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ी में विद्युत तार दिखने की सूचना मिली। मौके की सघन तलाशी लेने पर जमीन के अंदर से सड़क तक तार बिछाया गया था और उसमें आईईडी टिफिन बम प्लांट किया गया था। 

फोर्स को नुकसान पहुंचाना चाहते थे नक्सली 
एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान उद्देश्य से अलग-अलग जगहों पर टिफिन बम लगाया था। सर्चिंग टीम द्वारा कुल 7 नर आईईडी बरामद किया गया है, जिसे सावधानी से निकाला गया और नष्ट किया गया। इस अभियान में सीआरपीएफ डीआईजी व्ही. राजू, अजय कुमार सोहनलाल चौधरी, राम बहादुर, रूपेश कुंतल एक्का, BDS टीम प्रभारी मंजीत सिंह, सीआरपीएफ 62वीं बटालियन के डी एवं जी कंपनी समेत कुल 250 का बल सर्चिंग अभियान में शामिल रहा। बता दें कि यह इलाका झारखंड की सीमा से लगा क्षेत्र है। इस क्षेत्र में माओवादी की आमदरफ्त की लगातार सूचना आती रहती है। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस से नाराज हरीश रावत बोले- बांध रखें हैं मेरे हाथ पैर, अब आराम का समय

शेयर करेउत्तराखंड में अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, ट्वीट कर निकाली भड़ास इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसम्बर 2021 । लंबे समय तक पंजाब कांग्रेस की रार को थामने में जुटे रहे हरीश रावत ने अब उत्तराखंड में ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव से […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग