लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में फीस वसूली पर रोक

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर (छत्तीसगढ़)।  लाॅकडाउन के दौरान फीस वसूली पर रोक लगाने के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने निजी स्कूलों से फीस वसूली स्थिगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है. संचालक लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निजी स्कूल लाॅकडाउन की अवधि में स्कूल फीस वसूली स्थगित रखें. जिससे पालकों और बच्चों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो.इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि राज्य शासन को ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि अनेक निजी स्कूल लाॅकडाउन की अवधि में भी स्कूल फीस जमा करने संबंधी संदेश पालकों को लगातर भेजे जा रहे है । लाॅकडाउन की अवधि में स्कूल फीस भुगतान के लिए दबाव डालना उचित नहीं है. संचालक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने सभी अधीनस्थ कार्यालयों, शालाओं को अवगत कराने और इसका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है ।

Leave a Reply

Next Post

जिले से बाहर अनावश्यक आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश : पुलिस निगरानी के लिए सीसी कैमरे का होगा उपयोग

शेयर करेकोर कमेटी की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)। कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले में गठित कोर कमेटी की बैठक आज जिला कार्यालय मे कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने ली। कलेक्टर ने कहा कि पड़ोसी जिलों में कोविड-19 […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस