पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री बघेल ने की पूर्व प्रधानमंत्री से सौजन्य मुलाकात

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में लिए गए फैसलों और कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह को मंदी से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे छत्तीसगढ़ सुपोषण अभियान की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के बुनकरों द्वारा प्राकृतिक रंगो से बनी कोसे की साढ़ी ओर कुर्ता भेंट किया, जिसकी मनमोहन सिंह ने सराहना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रायपुर में आगामी दिनों में होने वाली इंडियन इकोनॉमिक कांग्रेस की बैठक के लिए आमंत्रित भी किया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ को एक मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित करने की बात कही। उन्होंने महात्मा गांधी जी की विचारधारा के अनुरूप आदिवासियों, किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।

Leave a Reply

Next Post

कंपनी की जालसाजी का शिकार हुए किसान, धान का पैसा लेने लगा रहे चक्कर

शेयर करे 9 जिलों के करीब 15 से 16 सौ किसानों से आग्रेनिक खेती के रूप में काले धान की खेती महासमुंद निवासी डॉ आर के सेन के द्वारा मसीजा फूड एग्रोटेक कंपनी के माध्यम से कराया गया था. इंडिया रिपोर्टर लाइव  महासमुंद :  जिले में किसानों के साथ धोखाधड़ी का […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग