रकुल प्रीत सिंह: ‘मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026। बीते हफ्ते मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की थी। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर जांच शुरू कर दी। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर आए। 20 से ज्यादा आईटी अधिकारियों की टीम वाशु भगनानी के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल के पूजा कासा इमारत पहुंची। आयकर विभाग की छापेमारी के सप्ताहभर बाद आज सोमवार को रुकल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

रकुल बोलीं- ‘मैं जिम्मेदार नागरिक हूं’
मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संदिग्ध फंड को लेकर 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया था। जांच करने वालों का मानना है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के बहाने कथित तौर पर फंड को विदेश भेजा जा रहा है। मुंबई आयकर विभाग की कई टीमें कथित विदेशी लेन-देन के दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और विवरणों की जांच कर रही हैं। इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि वे पूरी ईमानदारी से टैक्स भरती हैं। वे एक जिम्मेदार नागरिक हैं। साथ ही सेना की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। 

इंडस्ट्री में मेरा कोई ‘गॉडफादर’ नहीं’
रकुल प्रीत सिंह के हालिया पोस्ट में उनका दुख छलका है। उन्होंने कुछ ऑनलाइन रिपोर्टर पर बिना तथ्यों के खबरों की सनसनी बनाने का आरोप लगाया है। रकुल ने आईडी रेड को लेकर लिखा है, ‘वह तलाशी मेरे बारे में नहीं थी। मैं बताना चाहती हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज (सशस्त्र बलों) की पृष्ठभूमि से आती हूं। इंडस्ट्री में मेरा कोई ‘गॉडफादर’ नहीं था। मैंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और कानून का पालन करने वाले एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से ही अपने टैक्स भरती आ रही हूं’।

कहा- ‘गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हूं’
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, ‘मैं निजी तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हूं। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि देश या विदेश में कहीं भी, किसी के भी नाम पर मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। न तो मुझे कभी किसी ने कोई संपत्ति तोहफे में दी है और न ही मैं सिद्धांत के तौर पर ऐसे महंगे तोहफे स्वीकार करती हूं। मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूं, जिन्होंने ये झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अटकलों पर आधारित खबरें छापी हैं  कि वे इन्हें वापस लें और सच्चाई स्पष्ट करें’।

Leave a Reply

Next Post

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

शेयर करेकैमरे के सामने खुशी मुखर्जी का बोल्ड अंदाज इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 06 अक्टूबर 2026। एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालिया पैपराजी स्पॉटिंग्स में उनका कॉन्फिडेंट अंदाज, ग्लैमरस फैशन और कैमरे के सामने बेफिक्र मौजूदगी फैंस का ध्यान अपनी […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ