दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन में से इन दो को टी20 वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जुलाई 2022। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने कमर कसकर तैयारी भी शुरू कर दी है और सभी टीमें अपनी बेस्ट स्क्वॉड के साथ इस टूर्नामेंट में उतरना चाहेंगी। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया था, ऐसे में इस बार टीम इंडिया डबल तैयारी के साथ इस टूर्नामेंट में उतरना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया को सुझाव दिया है कि उन्हें कौन से दो विकेटकीपर बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में चुनने चाहिए।

आईसीसी के रिव्यू शो पर पोंटिंग ने कहा, ‘हम देख चुके हैं कि ऋषभ पंत 50 ओवर के मैच में क्या कर सकता है और मैं जानता हूं कि वह टी20 क्रिकेट में क्या कुछ करने के काबिल है। दिनेश कार्तिक ने हाल में अपने करियर का बेस्ट आईपीएल सीजन खेला है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि ये दोनों ही मेरी टीम में शामिल रहें। दिनेश कार्तिक या फिर हार्दिक पांड्या अगर आपके पास फिनिश करने के लिए ऐसे खिलाड़ी होते हैं, तो आपका बैटिंग लाइन-अप बहुत ही खतरनाक हो जाता है।

पंत पिछले कुछ समय से आलोचकों के निशाने पर थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में उन्होंने सबकी बोलती बंद कर दी। इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे इंटरनेशनल मैच में पंत ने 113 गेंद पर नॉटआउट 125 रनों की पारी खेली थी। पोंटिंग ने आगे कहा, ‘अगर ऐसी टीम चुनी जाती है तो प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि सूर्यकुमार जिस तरह की फॉर्म में है, मुझे नहीं लगता कि उसे बाहर बैठाया जाएगा। लेकिन ईशान किशन से पहले मैं पंत और दिनेश कार्तिक को चुनूंगा।

Leave a Reply

Next Post

 ‘शहीद दिवस’ रैली आज, ममता बनर्जी भरेंगी 2024 के लिए हुंकार, कर सकती हैं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 21 जुलाई 2022। दो वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गुरुवार को होने वाला शहीद दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता में मंच सज कर तैयार है। सड़कें पार्टी के झंडों से पटी पड़ी हैं। यह […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां