वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का जल्द होगा परीक्षण, संसद में बोले रेल मंत्री- पहला ‘प्रोटोटाइप’ तैयार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो गया है। जल्द ही इसका क्षेत्रीय परीक्षण किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रेन का संचालन शुरू होने की समयसीमा परीक्षणों के सफल होने पर निर्भर है।

प्रस्तावित वंदे भारत स्पीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस

मंत्री के अनुसार, लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। मध्यम दूरी की वंदे भारत ट्रेन सेवाओं के बारे में वैष्णव ने कहा कि दो दिसंबर तक, भारतीय रेलवे के नेटवर्क में ‘चेयर-कार’ कोच वाली 136 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा, इनमें से 16 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं तमिलनाडु में स्थित स्टेशनों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं।

दिल्ली-वाराणसी के बीच सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन सेवा

मंत्री ने कहा कि सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन सेवाएं दिल्ली और वाराणसी के बीच चल रही हैं, जो 771 किलोमीटर की दूरी तय करती है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत सेवाओं और इसके वैरिएंट सहित नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत, यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता और संसाधन उपलब्धता के अधीन एक सतत प्रक्रिया है।

Leave a Reply

Next Post

'भाईचारा लोकतंत्र की जड़', चंद्रचूड़ बोले- यह केवल शब्द नहीं, स्वतंत्रता के लिए आंदोलन का प्रतीक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि बंधुत्व (भाईचार) लोकतंत्र की जड़ है। संविधान में यह केवल एक शब्द नहीं, बल्कि दुनिया भर में स्वतंत्रता के लिए एक आंदोलन का प्रतीक है। कोच्चि में संविधान दिवस के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार