टीकाकरण से बदलाव: देशभर में खसरा-रूबेला पर लग रही लगाम, जेपी नड्डा बोले- हर बच्चे तक पहुंचे टीका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अप्रैल 2025। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि भारत में खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान का जमीनी असर दिखाई देने लगा है। इस साल बीते चार महीने के दौरान देश के 332 जिलों में खसरा और 487 जिलों में रूबेला का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व टीकाकरण सप्ताह को लेकर राष्ट्रीय शून्य खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 2025-26 के तहत बच्चों को खसरा और रूबेला टीके की दो खुराक देकर उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला जीवन दिया जा सकता है। इसलिए सभी राज्यों को मिलकर इस टीकाकरण में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने कहा कि तत्काल कार्यवाही की नीति के साथ, हमें एमआर के उन्मूलन को उसी तरह लक्षित करना होगा जिस तरह पोलियो और मातृ एवं नवजात टेटनस उन्मूलन हासिल किया गया था, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न छूट जाए। 

बच्चों के बेहतर जीवन के लिए जरूरी…
नड्डा ने बताया कि वर्तमान में भारत का एमआर टीकाकरण कवरेज पहली खुराक के लिए 93.7% और दूसरी के लिए 92.2% है। नड्डा ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल खसरा और रूबेला के खिलाफ टीकाकरण का अभियान नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों बच्चों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का एक तरीका है। उन्होंने निगरानी के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि आईडीएसपी को देश में खसरा और रूबेला के प्रत्येक मामले की निगरानी करनी चाहिए और एक भी मामला अनदेखा नहीं रहना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

अब ट्रक व अन्य भारी वाहन भी होंगे सुरक्षित, जल्द शुरू होगी NCAP की तर्ज पर सुरक्षा मूल्यांकन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अप्रैल 2025। सुरक्षा बढ़ाने के लिहाज से देश में कारों की तरह अब ट्रकों और अन्य भारी वाणिज्यिक वाहनों का भी क्रैश टेस्ट होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ट्रकों और भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए सुरक्षा मूल्यांकन रेटिंग शुरू करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण