चकरभाठा हवाई अड्डे का कलेक्टर ने किया निरीक्षण निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 06 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज चकरभाठा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण कार्योें का शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया जिससे बिलासपुर में हवाई सेवा शीघ्र चालू हो सके।  

कलेक्टर ने आज हवाई अड्डे के टर्मिनल एवं रनवे में चल रहे कार्याें को देखा फिर हवाई अड्डे के चारों और बांउड्री वाल में फेसिंग का निरीक्षण कर इसके विस्तार के लिए चल रहे कार्याें की प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदार को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया कि फोर्स और मशीनरी लगाकर जल्द कार्य पूर्ण करे।

वर्तमान में चकरभाठा हवाई अड्डा का फेंसिग 2सी श्रेणी का है। जिसे अपग्रेड कर 3सी श्रेणी के अनुसार फेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिया कि रनवे के दोनों ओर ग्रेंडिग के बचे कार्य, जहां रनवे समाप्त होता है वहां दोनो ओर रेशा कार्य, नाली निर्माण के शेष कार्य 20 अक्टूबर के पूर्व पूरा करंे।टर्मिनल के निर्माणधीन कार्य जिसमें यात्रियों के आवागमन एवं प्रस्थान के लिए गेट निर्माण, बुकिंग काउंटर आदि शामिल है साथ ही सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर चकरभाठा हवाई अड्डे के डायरेक्टर एन.विरेन्द्र, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, एसडीएम बिल्हा अखिलेश साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्मृति तिवारी, पीडब्लूडी के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पंचायत के माह सितंबर के वेतन के लिए 5 लाख 19 हजार 813 रूपये का आबंटन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 06 अक्टूबर 2020। राजीव गांधी शिक्षा मिशन सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत कार्यरत शिक्षक पंचायत एवं सहायक शिक्षक पंचायत के माह सितंबर 2020 के वेतन भुगतान के लिये 5 लाख 19 हजार 813 रूपये आबंटित किया गया है। जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन बिलासपुर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग