रायपुर में युवक सरेआम नशीली टेबलेट बेचते गिरफ्तार….

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 13 दिसंबर 2021। मौदहापारा क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान स्थित ईमली पेड़ पास टी व्ही एस जुपीटर वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम स्वप्निल वैष्णव निवासी सेजबहार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर डिक्की में निट्रावेट-10 (निट्राजेपम टेबलेट आई पी) नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया।

आरोपी स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग स्ट्रीप में रखें कुल 300 नग निट्रावेट-10 (निट्राजेपम टेबलेट आई पी) प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं टी व्ही एस जुपीटर वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एम/1225 जुमला कीमती लगभग 45,000/- रूपए जप्त किया। आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 207/21 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – स्वप्निल वैष्णव पिता ओम प्रकाश वैष्णव उम्र 21 साल निवासी मकान नंबर 130 सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।

Leave a Reply

Next Post

ओमिक्रॉन का डर : दिल्ली में कब लगेगा लॉकडाउन; स्कूलों को फिर से खोलने पर कब होगा फैसला? केजरीवाल ने दी जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 दिसंबर 2021। दक्षिण अफ्रीका से निकले कोरोना के नए ओमिक्रॉन  वैरिएंट ने भारत समेत दुनिया भर में चिंताएं बढ़ा दी हैं। ओमिक्रॉन के संभावित खतरे से निपटने कों दिल्ली सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान