गांदरबल में बादल फटने से घरों को नुकसान, इलाके में जलभराव, प्रभावितों को दूसरी जगह भेजा गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 29 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। गांदरबल के कंगन तहसील में बादल फटने से कई आवासीय घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक धार्मिक स्थल को भी कुछ क्षति पहुंची है। एसडीएम ने बताया कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में भेजा गया है। शनिवार की सुबह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले की कंगन तहसील में प्रींग वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से बाढ़ आ गई। इससे कुछ आवासीय घरों और एक मस्जिद को आंशिक नुकसान हुआ। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

पता चला है कि बादल फटने से एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी क्षतिग्रस्त हो गया है। एसडीएम कंगन जावेद अहमद राथर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इलाके में सड़क और अन्य चीजों को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को उधमपुर के रामनगर इलाके में कच्चे घर की दीवार गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गई।

राजोरी के थन्नामंडी में मकान और पशुशाला गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई। पुंछ जिले के मेंढर में भी एक घर की छत गिर गई। मजालता में डल नाले का जलस्तर बढ़ने से कई स्कूली विद्यार्थी फंस गए थे, जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हुई। डोडा के कलजुगासर इलाके में बाढ़ से एक फुट ओवरब्रिज बह गया।

रियासी जिले के चासाना इलाके में भी भूस्खलन से बुद्धल-रियासी मार्ग अवरुद्ध हो गया। डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ, जम्मू जिले में भी भारी बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण तवी, चिनाब, बसंतर और उज्ज सहित कई नदी-नाले उफान पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

चुराचादंपुर की दौरे पर पहुंची राज्यपाल उइके, कहा- आपका दुख दर्द बांटने आई हूं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 29 जुलाई 2023। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शनिवार को हिंसाग्रस्त चुराचांदपुर जिले के राहत शिविरों का दौरा किया। शिविरों में रह रहे लोगों से राज्यपाल ने कहा, वे यहां पर उनका दुख-दर्द बांटने आईं हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों की बातें सुनी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं