चुराचादंपुर की दौरे पर पहुंची राज्यपाल उइके, कहा- आपका दुख दर्द बांटने आई हूं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 29 जुलाई 2023। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शनिवार को हिंसाग्रस्त चुराचांदपुर जिले के राहत शिविरों का दौरा किया। शिविरों में रह रहे लोगों से राज्यपाल ने कहा, वे यहां पर उनका दुख-दर्द बांटने आईं हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों की बातें सुनी और हर समस्या के समाधान का अश्वासन दिया। राज्यपाल ने शनिवार सुबह चुराचांदपुर जिले में बने राहत शिविरों का दौरा किया। राहत शिविरों में रह रहे विस्थापितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, हर इंसान शांति चाहता है। सभी समुदाय के लोग शांति चाहते हैं। राहत शिविरों में विस्थापित लोग पूछ रहे हैं, राज्य में शांति कब आएगी। वे घर जाना चाहते हैं। हर किसी का यही सवाल है कि आखिर शांति कब आएगी। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्पाल लगातार शांति बहाली के लिए प्रयास कर रही हैं और वे बीच-बीच में राहत शिविरों का दौरा भी कर रही हैं।

राज्यपाल ने चुराचांदपुर के एक राहत शिविर में कहा, मैं यहां पर विस्थापित लोगों का दुख-दर्द बांटने आई हूं। राज्यपाल ने कहा, सरकार उन लोगों को मुआवजा देगी, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे शांति और मणिपुर के लोगों के भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। राज्यपाल ने कहा कि वे लगातार कोशिश कर रही हैं कि शांति बहाली के लिए दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से बात करें। हम उनसे भी बात कर रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों से इस प्रक्रिया में मदद की भी अपील की है। विपक्षी दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं उनसे राज्य में शांति बहाल करने में योगदान देने की अपील करती हूं।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य पर बरसाईं गोलियां, मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 29 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। वह से गंभीर रूप से घायल बताए जा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग