रायपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,नागपुर से कोलकाता जा रहा था विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 नवंबर 2024। रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को तुरंत खाली कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। सुरक्षा के लिहाज से विमान की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टर पर हमले के विरोध में चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन, राज्य सरकार मरीजों को देगी टैग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 14 नवंबर 2024। चेन्नई के एक अस्पताल में चिकित्सक पर हुए हमले को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश है। गुरुवार को चिकित्सकों ने कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टरों ने चिकित्सकों ने सुरक्षा की मांग की। वहीं तमिलनाडु […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग