मोमबत्ती निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी 26 अक्टूबर 2020। सामान्य उद्यमिता कार्यक्रम के तहत छः दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण का आयोजन बड़ौदा आरसेटी परिसर में किया गया। इसमें हितग्राहियों को विभिन्न तरह की मोमबत्ती के साथ ही फिनाईल और साबून बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। निदेशक, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आरसेटी बाजार तीन अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए। इनमें सिहावा चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, रत्नाबांधा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (ई-देना बैंक) तथा भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के पास स्टॉल लगाया गया। इसमें अधिकांश तौर पर जैल मोमबत्ती को बेहतर प्रतिसाद मिला। अग्रणी जिला प्रबंधक प्रवीर कुमार रॉय ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी हितग्राहियों को उनके व्यवसाय की शुभकामना दी। गौरतलब है कि मोमबत्ती प्रशिक्षण के दौरान मोम और धागा के प्रकार, सांचा की जानकारी, सामान्य डिजाइनर मोमबत्ती बाजार प्रबंधन, बैंकिंग, लागत और मूल्य निर्धारण की जानकारी हितग्राहियों को दी गई।

Leave a Reply

Next Post

कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा पहुंच कलेक्टर ने विविध किस्म के उत्पादित फसलों का भ्रमण कर लिया जायजा

शेयर करेकम लागत में उन्नत किस्म के फसलों का उत्पादन कर किसानों को करें लाभान्वित-कलेक्टर रणवीर शर्मा इंडिया रिपोर्टर लाइव सूरजपुर 26 अक्टूबर 2020। कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा ने अजिरमा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर वृहद क्षेत्र में लगाए गए विविध किस्म के उत्पादित फसलों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ