विजय देवरकोंडा ने अनन्या पांडे और चार्मी कौर के साथ शेयर की तस्वीर, अपने अपकमिंग फिल्म की कर रहे शुटिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली. 28 नवंबर 2021 । साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अनन्या और चार्मी कौर के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस फोटो में विजय देवरकोंडा के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे, चार्मी कौर औऱ फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ के साथ पोज देते दिख रहे हैं। फोटो में विजय देवरकोंडा व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ जैकेट पहने दिख रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, हेलो फ्रॉम एलए।

इस फिल्म में साउथ से सुपरस्टार विजय देवेरकोंड़ा बॉक्सर के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे और किंक बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार शामिल हैं।

इस पैन इंडिया फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शंस हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर किया जा रहा हैं। ये फिल्म पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। बात अगर अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म लाइगर के अलावा शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री अनन्या पांडे ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाएं हैं।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल के बांकीमोंगरा परियोजना में हादसा:जमीन के नीचे काम करते वक्त कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, मजदूर की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 28 नबंकर 2021 । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, जिससे […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़