जी-7 और यूक्रेन शांति सम्मेलन में भाग लेगा भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति-सुरक्षा के लिए अहम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जी-7 बैठक और यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास के एजेंडे को बढ़ावा देने वाले सभी महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में भाग लेगा। एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि भारत इन शिखर सम्मेलनों में वैश्विक संवाद को आकार देने, मानव केंद्रित विकास, समृद्धि और शांतिपूर्ण दुनिया की दृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए ग्लोबल साउथ की आवाज बनेगा। उन्होंने आगे कहा, “भागीदारी का स्तर समय, लॉजिस्टिक और सामानांतर प्रतिबद्धताओं का कारक होगा।

बता दें कि इटली 13 से 15 जून तक जी-7 बैठक की मेजबानी कर रहा है, जबकि यूक्रेन शांति सम्मेलन की मेजबानी 15 से 16 जून तक स्विट्जरलैंड करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत को निमंत्रण दिया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में इसके महत्व और योगदान को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, “ये वसुधैव कुटुंबकम (दुनिया एक परिवार है) के हमारे विचार को ध्यान में रखते हुए हमारे मजबूत वैश्विक जुड़ाव को दर्शाते हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास के एजेंडे को बढ़ावा देने वाले सभी अहम शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेगा।

Leave a Reply

Next Post

एंटीबायोटिक प्रतिरोध रोकने के लिए कॉकटेल दवाओं पर प्रतिबंध जल्द, सरकार ने राज्यों से मांगा ब्योरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2024। एंटीबायोटिक प्रतिरोध रोकने के लिए सरकार ने कॉकटेल दवाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने सभी राज्यों से इन दवाओं की बिक्री का ब्योरा मांगा है। ड्रग कंट्रोलर डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल