IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले कपिल देव की विराट कोहली को नसीहत, अहंकार छोड़ने कहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जनवरी 2022। विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी है। अब वह टी-20, वनडे के बाद टेस्ट में भी किसी दूसरे कप्तान के अंदर खेलते दिखेंगे। इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। अक्तूबर 2016 के बाद वह पहली बार किसी दूसरे कप्तान के अंदर वनडे खेलेंगे। वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली को नसीहत दी है। कपिल ने कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उनसे अहंकार छोड़ने और नए कप्तान के अंदर अच्छा प्रदर्शन करने कहा है। साथ  कपिल ने मिड-डे अखबार से कहा- कोहली पिछले कुछ समय से बुरे फॉर्म से जूझ रहे हैं। अब कप्तानी का दबाव हटने के बाद कोहली खुलकर खेल सकेंगे। पिछले कुछ समय से वह काफी दवाब झेल रहे थे। अब वह बल्लेबाजी पर फोकस कर सकेंगे।

“एक बल्लेबाज के रूप में कोहली को नहीं खो सकते”

कपिल ने कहा- कोहली को सबसे पहले अहंकार को छोड़ना होगा, क्योंकि वह कप्तान नहीं हैं। उन्हें आगे बढ़ना होगा और टीम के साथ चलना होगा। युवा खिलाड़ियों के अंदर उन्हें खेलने की आदत डालनी होगी। इससे उनको और भारतीय क्रिकेट को फायदा होगा। विराट के पास काफी अनुभव और वह युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं। हम फिलहाल कोहली को बतौर बल्लेबाज खोने की क्षमता नहीं रखते हैं। किसी भी हालत में नहीं। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं।  

कपिल ने गावस्कर और अजहरुद्दीन का दिया उदाहरण

63 साल के कपिल ने उदाहरण देते हुए कहा- सुनील गावस्कर को भी मेरी कप्तानी में खेलना पड़ा था। वह मुझसे काफी सीनियर थे। मैं भी श्रीकांत और मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेला था। मेरे अंदर कोई अहंकार नहीं था। हम बल्लेबाज के तौर पर कोहली को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। पहला मैच पार्ल में खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

संतोष राज की शॉर्ट फिल्म 'एक ऐसा प्यार' रिलीज़ हुई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 जनवरी 2022। आजकल हालात ऐसे हैं कि किसी लड़का लड़की पर भरोसा कैसे किया जा सकता है प्यार किसी और से शादी किसी और से। शादी के बाद इनमे में से कोई खुश नहीं रहता है तो आखरी में किसी एक को जुदाई […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां