झारखंड में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत, अधिकारी बोले- लापरवाही के कारण गई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमशेदपुर 20 जनवरी 2024। झारखंड के लोगों के लिए कल की रात बड़ी डरावनी रही। यहां के जमशेदपुर में कल शाम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। टाटानगर जंक्शन के अधीक्षक अभिषेक सिंघल ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इन लोगों की मौत का कारण लापरवाही था। ये लोग फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न करके पटरियों से रास्ते को पार कर रहे थे। गौरतलब है, बताया जा रहा है कि, चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया और बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान पोल संख्या 260-20 के पास चारों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए, इससे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। तत्काल टाटानगर रेलवे स्टेशन से रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया। टाटानगर रेल पुलिस आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मेडिकल, आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे। लाश के क्षत-विक्षत हो जाने के कारण पहचान होने में परेशानी हो रही है।  अभिषेक सिंघल ने कहा, ‘अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। यह लोग फुट ओवर ब्रिज की बजाय पटरियों से रास्ता पार कर रहे थे। अंधेरे के कारण लोको पायलट को भी नहीं पता चला कि ट्रैक पर कोई है। हालांकि मौसम ठीक था और दृश्यता भी अच्छी थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी शवों की पहचान नहीं कर पाए हैं। यह चार शव थे। अभी तक किसी ने भी शवों पर दावा नहीं किया है।

Leave a Reply

Next Post

11 हजार रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा पाठ किया, सीएम बोले-अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 20 जनवरी 2024। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले देशभर में उत्सव की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भोपाल के संत हिरदाराम नगर में हेमू कालानी स्टेडियम में 11 हजार रामभक्तों ने […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर