40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटा इंडिगो का विमान; तकनीकी खराबी के बाद लिया यू-टर्न

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 21 जुलाई 2025। हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के एक विमान में रविवार को कथित तौर पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से वह लगभग 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में विमान सुरक्षित तिरुपति लौट आया। एयरबस A-321neo नाम यह विमान तिरुपति हवाई अड्डे से शाम लगभग 7:42 बजे रवाना हुआ था। यह करीब 8:34 बजे अपने मूल स्थान पर लौट आया। 

तिरुपति के वेंकटगिरी शहर पहुंचकर यू-टर्न लिया
यह जानकारी हवाई यातायात ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 से मिली। इससे पता चलता है कि विमान 6E-6591 ने तिरुपति के वेंकटगिरी शहर पहुंचकर यू-टर्न लिया और इसके बाद यह लगभग 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। फिर यह तिरुपति हवाई अड्डे पर लौट आया।

अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं
इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, यह उड़ान तिरुपति से शाम 7:20 बजे रवाना होनी थी। इसके रात 8.30 बजे हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद थी। यह कथित तौर पर उस दिन हैदराबाद जाने वाली आखिरी निर्धारित उड़ान थी। हालांकि, बाद में इसे रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में यात्रियों को एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ समय-सारिणी बदलने को लेकर बहस करते हुए दिखाया गया। एयरलाइन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने सोमवार को मामले पर बयान जारी किया। इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि 20 जुलाई को तिरुपति से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6591 में एक मामूली तकनीकी खराबी पाई गई। एहतियात के तौर पर पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर तिरुपति में सुरक्षित रूप से उतारने का फैसला किया। विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच की जाएगी। सभी प्रभावित यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार अगली उपलब्ध उड़ानों में स्थानांतरित कर दिया गया है या रद्दीकरण पर पूरा रिफंड दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

समय-पूर्व मानसून से तबाही, हिमाचल-उत्तराखंड में 100 लोगों की मौत; कई राज्यों में बाढ़, नदियां उफान पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जुलाई 2025। इस साल जल्दी आने वाला मानसून देश के कई हिस्सों के लिए आफत लेकर आया है। 20 जुलाई तक देशभर में भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें व्यापक जानमाल का नुकसान हुआ है। आगे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ