बिहारः विधानसभा में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी बोले- सीएम के चेंबर से कुछ दूर पर कई ब्रांड उपलब्ध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 30 नवंबर 2021 । शराबबंदी वाले बिहार में अब विधानसभा परिसर में ही शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं. बिहार विधानसभा के परिसर में शराब की कई खाली बोतलें मिलीं हैं. इस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि शराब की खाली बोतलें मिलने पर अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

विधानसभा परिसर में खाली बोतलें मिलने की खबर आने के बाद तेजस्वी यादव भी इसे देखने पहुंचे. उन्होंने इसका वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इसे ‘अद्भुत’ बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेंबर से कुछ कदम की दूरी पर ही अलग-अलग ब्रांड की शराब उपलब्ध है.

तेजस्वी ने ये भी लिखा कि कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है तो बाकी बिहार की आप कल्पना ही कर सकते हैं.

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है, पूरे बिहार में शराब मिल रही है, राज्य में पूरी तरीके से शराबबंदी होनी चाहिए. तेजस्वी ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कल से सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी.

शराबबंदी को लेकर भिड़ गए दो विधायक

बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही माहौल गरमा गया. शराबबंदी को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच बहस हो गई. बात इतनी आगे बढ़ गई कि राजद विधायक सदन की मर्यादा भूल गए और भाजपा विधायक को गाली देने लगे. राजद विधायक ने भाजपा विधायक से कहा कि आपकी पैदाइश मिलावटी है.

Leave a Reply

Next Post

कोई मेडिकल टेस्‍ट करवाने से पहले आपको डॉक्‍टर से क्‍या सवाल पूछने चाहिए?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 नवंबर 2021 । जब भी हम डॉक्‍टर के पास सेहत संबंधी किसी समस्‍या को लेकर जाते हैं तो डॉक्‍टर इलाज करने पहले यह पता लगान की कोशिश करते हैं कि बीमारी क्‍या है. यह बीमारी हर बार सिर्फ मरीज को बाहर से […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल