मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में शराब खरीदने वालों पर लगाए जा रहे स्याही से निशान

शेयर करे

होशंगाबाद । मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी शराब खरीदने वाले लोगों की अंगुली पर स्याही लगा रहे हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘होशंगाबाद जिले में शराब खरीदने के लिए आने वाले खरीदारों की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उन्हें ट्रेस किया जा सके।’

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा ग्राहकों से कहा जा रहा है कि वे शराब की दुकानों में रखे रजिस्टर में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखें।’ उन्होंने कहा कि नॉन कंटेनमेंट जोन में 50 शराब की दुकानें खोली गई हैं। अभी तक किसी तरह की कोई भीड़ दिखाई नहीं दी है। देश में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी थी।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने शराब के शौकीनों के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शुरुआत की है। इस टोकन से बिना लंबी कतार में लगे व्यवस्थित तरीके से शराब खरीदी जा सकेगी। बता दें कि केंद्र ने कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण में निषिद्ध स्थानों (कंटेनमेंट जोन) को छोड़कर बाकी सभी जोन में शराब की दुकानों को खुलने की अनुमति दी है। वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो मरीजों की संख्या 56 हजार के ऊपर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं, 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1886 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एमपी के 16 मजदूरों की मौत, मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा

शेयर करेभोपाल। औरंगाबाद ट्रेन हादसे में एमपी के 16 मजदूरों की मौत हो गई है। सभी मजदूर शहडोल और उमरिया के बताए जा रहे हैं। घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। साथ ही मृतक मजदूर के परिजनों को हरसंभव मदद की बात कही है। घायल मजदूरों […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस