मध्यप्रदेश : 22 लाख रुपये के प्याज से भरा ट्रक पहले लापता हुआ, फिर खाली मिला

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिवपुरी (मध्यप्रदेश): प्याज की ऊंची कीमतों के बीच एक व्यापारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि एक ट्रक से गोरखपुर भेजे गए 20 से 22 लाख रुपये मूल्य का प्याज चोरी हो गया है. ट्रक में 40 टन प्याज लदा था और वह महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था. खाली ट्रक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बृहस्पतिवार को मिला.

प्याज की खेप भेजने वाले थोक विक्रेता प्रेम चंद शुक्ला ने कहा कि ट्रक 11 नवंबर को नासिक से रवाना हुआ था और वह 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने वाला था लेकिन वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच सका. इस संबंध में शुक्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की. मध्य प्रदेश में अभी प्याज 100 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा रहा हैं.

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हम इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे.” खाली ट्रक तेंदु पुलिस थाना क्षेत्र में मिला है.

Leave a Reply

Next Post

अंधविश्वास पर गहरी आस्था, फिर एक महुआ पेड़ सोशल मीडिया में वायरल

शेयर करेजबलपुर, मध्यप्रदेश। होशंगाबाद के बाद अब जबलपुर में भी महुआ पेड़ का जादू चल रहा है। यहां आए दिन दूर-दूर से लोग पहुंच का अपना मर्ज ठीक होने का दावा कर रहे हैं। इस महुआ के पेड़ को आस्था कहे या अंधविश्वास। या अंधविश्वास पर भारी पड़ रही आस्था […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक