गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, बोले…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 20 दिसंबर 2024। गत दिवस केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक (आई.बी.), रॉ प्रमुख, सेनाध्यक्ष, जी.ओ.सी.-इन-सी (उत्तरी कमान), डी.जी.एम.ओ., जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और डी.जी.पी., सी.ए.पी.एफ. के प्रमुख और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2025 में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजैंसियों के साथ चर्चा की एवं हालात का जायजा लिया। अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजैंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम करना जारी रखने का निर्देश भी दिया। साथ ही मंत्री ने एरिया डोमिनेशन प्लान और जीरो टैरर प्लान को मिशन मोड में लागू करने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरैंस नीति के अनुरूप हम जल्द से जल्द ‘आतंक मुक्त जम्मू-कश्मीर’ का लक्ष्य हासिल करेंगे और इसके लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर पूर्ण प्रभुत्व स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Amit Shah ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी यह दर्शाती है कि उन्हें देश के लोकतंत्र में पूरी आस्था है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आतंकवादी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय कमी के लिए सुरक्षा एजैंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का इको-सिस्टम लगभग समाप्त हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

संसद में धक्का-मुक्की: घायल सांसदों का बयान दर्ज करेगी पुलिस, राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाएगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2024। संसद परिसर में हुई ‘‘धक्का-मुक्की” के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मामला दर्ज होने के एक दिन बाद, सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस इस घटना में घायल दो सांसदों के बयान दर्ज कर सकती है और […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान